Haier ने Airfresh वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जिसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत इतनी रुपये है।

 Haier Washing Machine Price: Haier ने अपनी नई वॉशिंग मशीन सीरीज पेश की है। कंपनी ने टॉप लोड ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जिसमें Airfresh फीचर मौजूद है। इस फीचर की मदद से वॉशिंग मशीन में घंटों तक कपड़े पड़े रहने के बाद भी उनमें बदबू नहीं आएगी। आइए जानते हैं इसकी कीमत।


 Haier ने भारतीय बाजार में अपनी नई टॉप लोड वॉशिंग मशीन सीरीज लॉन्च की है। कंपनी की लेटेस्ट 316 वॉशिंग मशीन सीरीज में आपको अल्ट्रा फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी मिलती है। यह लेटेस्ट Airfresh सीरीज, 306 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें मॉडर्न डिजाइन और एडवांस फंक्शन्स दिए गए हैं।

इस वॉशिंग मशीन को भारी उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है और यह सीरीज 8 किलो की क्षमता में उपलब्ध है। इसमें दी गई अल्ट्रा फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी बैक्टीरिया की वृद्धि और बदबू की समस्या को दूर करती है। खासकर मानसून के मौसम में, जब कपड़ों से बदबू आने और बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा होता है, यह तकनीक काफी मददगार है।

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

अगर आप अपने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में भूल भी जाते हैं, तो भी 8 घंटे तक कपड़े फ्रेश रहेंगे और उनसे बदबू नहीं आएगी। मशीन हर 54 मिनट के बाद 6 मिनट के लिए एयर सर्कुलेशन साइकिल करती है, जिससे कपड़े लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं। इसमें मैजिक फिल्टर, सॉफ्ट क्लोजिंग डोर और एयर ड्राई जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

 Haier 316 सीरीज एक टॉप लोड फुल ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है, जो 8 किलो की क्षमता के साथ आती है। इसमें अल्ट्रा फ्रेश एयर और नियर जियो प्रेशर टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसका टब Oceanus Wave डिज़ाइन के साथ आता है, और इसमें टफ ग्लास का उपयोग किया गया है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है।

इस वॉशिंग मशीन में 10 वॉटर लेवल और 15 प्रोग्राम के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। कंपनी वॉशिंग मशीन पर 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव और मोटर पर 12 साल की वारंटी दे रही है। इसमें अलग से अल्ट्रा फ्रेश एयर बटन भी दिया गया है।

कीमत कितनी है?
Haier की 8 किलो कैपेसिटी वाली एयरफ्रेश टॉप लोड वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 20,900 रुपये है, जबकि इसका MRP 28,000 रुपये है। यह वॉशिंग मशीन देश के सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

 

 

Comments