Lakshadweep jaane ka tareeka: Train, Flight, Cruise se safar karne ka mauka | Khoobsurat ghoomne ki jagah | Sahi budge mein.

 


भारत में घूमने के लिए कई सुंदर स्थान हैं, जिनकी सुंदरता को कहीं भी विदेशी जगह से तुलना करना मुश्किल है। लेकिन ऐसे दर्शनीय स्थानों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है, और इसी कारण अधिकांश लोग विदेश घूमने का आलस्य करते हैं।

इसलिए, आज हम आपको एक बहुत ही सुंदर यात्रा स्थल के बारे में बता रहे हैं, जिसकी तुलना में कई विदेशी स्थल भी पीछे हैं। हम इस आर्टिकल में विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे - "Lakshadweep" जो कि भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जिसमें कुल 36 द्वीप हैं।

यह यात्रा स्थल भारत के बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करता है, क्योंकि यहां के द्वीपों की प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर हर किसी को प्रभावित कर देता है। इसलिए, इस आलेख में हम आपको "Lakshadweep Kaise Jaye" के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे आप इस दर्शनीय स्थल को आसानी से पहुंच सकेंगे और इसे पूरे मौज-मस्ती से आनंदित कर सकेंगे।

 

Lakshadweep जाने के तरीके: Lakshadweep कैसे जाएं

यदि आप Lakshadweep घूमने का इरादा रखते हैं तो आपको बता दें कि यहाँ पहुंचने के लिए आपके पास प्रमुख दो रास्ते हैं। पहला – हवाई मार्ग द्वारा और दूसरा – पानी वाले जहाज (Cruise) द्वारा।

इन दो तरीकों से ही आप Lakshadweep आसानी से पहुंच सकते हैं। यदि आप Lakshadweep घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सबसे बेहतर हवाई मार्ग द्वारा ही जाना चाहिए।

आपको यह भी बता दें कि यदि आप Lakshadweep घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यहाँ जाने से पहले आपको एक परमिट लेना होगा क्योंकि Lakshadweep भारत के Union Territory का हिस्सा हैं, जिसके कारण यहाँ आने से पहले आपको परमिट लेना अत्यंत आवश्यक हैं।


 

Lakshadweep जाने के लिए Permit कैसे लें?

अगर आप अपने Lakshadweep ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यहाँ का परमिट प्राप्त करना होगा। आप इसके लिए Lakshadweep Permit ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा, Lakshadweep का परमिट आपको केरल के कोच्चि में स्थित Lakshadweep Administration Office से भी मिल सकता है, जिसे कोच्चि में Spot Office कहा जाता है।

इसलिए यदि आप Lakshadweep जाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको Lakshadweep का परमिट लेना हैं इसके बाद ही आप अपनी फ्लाइट आदि की टिकट को बुक करें।

Flight से Lakshadweep Kaise Jaye?

अगर आप फ्लाइट द्वारा Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए हमने स्टेप्स द्वारा नीचे जानकारी दी हुई हैं।

  1. सबसे पहले आपको अपने शहर से केरल के कोच्चि हवाई अड्डे तक की फ्लाइट टिकट करवानी होगी। यहाँ के लिए आपको सभी बड़े हवाई अड्डे जैसे – मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से कोच्चि की डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी।

  2. अब कोच्चि पहुंचने के बाद आपको कोच्चि से Lakshadweep के एकमात्र हवाई अड्डा, Agatti Airport की फ्लाइट टिकट करवा लेनी है। आपको बता दें कि सिर्फ कोच्चि से ही आपको Lakshadweep की फ्लाइट मिल सकती है।

  3. Agatti Airport पहुंचने के बाद आप Lakshadweep पहुंच जाएंगे, जिसके बाद यही से पानी वाले जहाज और बोट द्वारा Lakshadweep के अलग-अलग द्वीप (आइलैंड) तक पहुँच सकते हैं।

तो इस तरीके से आप बेहद ही आसानी से फ्लाइट द्वारा Lakshadweep बिना किसी समस्या के पहुंच सकते हैं।

 नोट: Lakshadweep के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले Lakshadweep का परमिट अवश्य लें।

 पानी वाले जहाज (Cruise) से Lakshadweep कैसे जाएं?

अगर आप समुद्र द्वारा पानी वाले जहाज, यानी Cruise से Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं, तो इसकी आपको सुविधा मिल जाती है। Cruise से Lakshadweep जाने के लिए आपको सबसे पहले केरल के कोच्चि तक पहुंचना होगा। कोच्चि में आपको कई सारे Cruise देखने के लिए मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप समुद्र द्वारा Lakshadweep तक पहुंच सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि Cruise से कोच्चि पहुंचने में 15 से 18 घंटे का समय लग जाता हैं, पर Cruise के कारण आपका सफर काफी सोहाना हो जाता हैं क्योकि Cruise आपको समुन्द्र के रास्ते से Lakshadweep पहुंचाता हैं। 

Train Se Lakshadweep Kaise Jaye?

यदि आप ट्रेन द्वारा Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको केरला के कोच्चि शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन, Ernakulam Junction, तक की रेल टिकट करवानी होगी। Ernakulam Junction पर पहुंचने के बाद आप फ्लाइट और Cruise द्वारा आसानी से Lakshadweep पहुंच सकते हैं।

अभी तक डायरेक्ट Train से Lakshadweep पहुंचने की सुविधा शुरू नहीं हुई है, इसलिए आपको फ्लाइट और Cruise की सुविधा का ही इस्तमाल करना होगा।

Lakshadweep में खाने पीने की सुविधा: Lakshadweep Kaise Jaye


 
अगर आप Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आपको वहां पर खाने पीने की कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि Lakshadweep में आपको कई सारे होटल देखने के लिए मिल जाएंगे जहां पर आपको Veg और Non Veg दोनों तरह का खाना खाने के लिए मिल जाएगा।

Lakshadweep में घूमने की जगह: Lakshadweep Kaise Jaye

Lakshadweep में आपको कुल 36 द्वीप (आइलैंड) देखने के लिए मिल जाएंगे, जिसमें से कुछ आइलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और आपको उन आइलैंड पर जरूर घूमने जाना चाहिए। नीचे हमने Lakshadweep के सभी लोकप्रिय आइलैंड के बारे में बताया हुआ है।

Minicoy Island

इस आइलैंड पर आपको नेचर के बहुत सारे सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलेंगे, साथ ही में इस आइलैंड का पानी पूरी तरह साफ है। Lakshadweep के इस आइलैंड पर आपको Water Activities भी करने की सुविधा मिलेगी, इसलिए अगर आप Lakshadweep आ रहे हैं तो आपको Minicoy आइलैंड पर जरूर जाना चाहिए।


 

Minicoy Island पर घूमने के बाद आप यहाँ के लाइट हाउस भी जा सकते हैं, जो कि Minicoy Island का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। लाइट हाउस में जाने के बाद आप यहाँ से Lakshadweep का ऊपर से दृश्य देख सकते हैं।

Kalpeni Island 

Lakshadweep में Kalpeni Island एक बहुत ही सुन्दर और लोकप्रिय आइलैंड है जहाँ पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ पर भी आपको कई सारी Water Activities करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस आइलैंड के बीच में बैठकर नारियल पानी पीने का मज़ा ही कुछ अलग है।


इसलिए अगर आप Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो आपकी लिस्ट में Kalpeni Island घूमना जरूरी होना चाहिए।

Kadmat Island 

Lakshadweep का Kadmat आइलैंड एक बहुत ही बड़ा और सुंदर आइलैंड है, इस आइलैंड पर आपको Lakshadweep के सभी द्वीपों से अधिक साफ पानी देखने के लिए मिलेगा। साथ ही में यहाँ पर आपको Scuba Diving करने की भी सुविधा मिलती है।


 कहा जाता है कि Kadmat Island पर पहुंचने के बाद आप Lakshadweep के पानी के अंदर का भी दृश्य देख सकते हैं। अधिकांश लोग Kadmat Island सिर्फ Scuba Diving के लिए ही आते हैं। इसलिए यह आइलैंड आपके घूमने की सूची में जरूर शामिल होना चाहिए।

Lakshadweep के ये तीन आइलैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, इसलिए आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा Agatti Island, Kilthan Island, Pitti Island भी Lakshadweep के प्रसिद्ध द्वीपों में शामिल हैं।

Lakshadweep जाने का बजट: Lakshadweep Kaise Jaye

अगर आप Lakshadweep घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 4 रातें और 5 दिनों का समय का ट्रिप प्लान करना चाहिए। इतने समय में आप बहुत ही अच्छे से Lakshadweep को घूम लेंगे। खुद से Lakshadweep जाने का प्लान बनाते समय, आपको एक बजट तय करना चाहिए जो कि आपके ट्रेवल, खाना-पीना, और रुकना सहित सभी खर्चों को शामिल करे। एक ऐसे ट्रिप के लिए आपको 50 हजार से 1.50 लाख रुपए तक का बजट लेकर चलना चाहिए।\


नोट: यह बजट सिर्फ एक अनुमान है, और यह आपकी जीवनशैली के आधार पर बदल सकता है।

आप चाहे तो कई ट्रेवल कंपनियां द्वारा आयोजित पैकेज का चयन करके भी Lakshadweep जा सकते हैं। कई ट्रेवल कंपनियां 30 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक के पैकेज्स प्रदान करती हैं, जो आपको Lakshadweep घूमने के लिए मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप कोच्चि या अपने नजदीकी ट्रेवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।

हम आशा करते हैं की इस आर्टिकल से आपको Lakshadweep Kaise Jaye की पूरी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी Lakshadweep Kaise Jaye की जानकारी हो सके। 

Comments

Popular Posts